Published:
10 Dec 2025, 08:19 AM
|
Updated:
10 Dec 2025, 08:19 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
भाकपा (माले) के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन और उत्तराखंड के पूर्व राज्य सचिव रहे कामरेड राजा बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने के लिए 14 दिसंबर को हल्द्वानी के नगर निगम सभागार में ‘स्मृति सभा’ आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके अलावा—
पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा,
राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी,
पूर्व राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली,
अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा,
राज्य कमेटी के सदस्य,
जनसंगठनों के नेता और बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कामरेड राजा बहुगुणा का 28 नवंबर को निधन हो गया था। वे उत्तराखंड के कई जनसंघर्षों के प्रमुख नेता रहे और जीवनभर मजदूरों, किसानों और वंचित तबकों की आवाज बने रहे।
14 दिसंबर को होने वाली इस सभा में वे सभी लोग शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले 40 वर्षों से अधिक समय में उनके आंदोलनकारी जीवन से किसी न किसी रूप में जुड़कर काम किया है।
