रामनगर में संस्कार भारती के नेतृत्व में बसंत उत्सव 2026 का आयोजन, प्रतियोगिता विजेताओं को पुरस्कार

Published: 25 Jan 2026, 04:02 PM   |   Updated: 25 Jan 2026, 04:05 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

रामनगर।प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव मे संस्कार भारती के नेतृत्व मे आयोजित बसंत उत्सव 2026 का आयोजन किया गया।इस दौरान तीन दिवसीय चली प्रतियोगिता का रिजल्ट भी घोषित किया गया। वही विजता टीमों को पुरस्कार भी वितरित किया गया।पेंट ब्रश ऐपण में प्रथम भास्कर, द्वितीय इशिता सैनी और तृतीय पूर्णिमा नेगी विजेता रही।महिला ऐपण में प्रथम नीमा मठपाल, द्वितीय विमला जोशी, तृतीय जानकी जोशी, चतुर्थ दीक्षा तिवारी और पंचम पूजा शर्मा रही।शंख बजाओ प्रतियोगिता में प्रथम भास्कर डंगवाल, द्वितीय इशांत बिष्ट, तृतीय रविंद्र जोशी, चतुर्थ अभिनव और पंचम हिमांशु शर्मा रहे।क्षेत्रीय झांकी प्रतियोगिता में प्रथम मां दुर्गा कला मंच भरतपुरी, द्वितीय महिला एकता मंच भारतपुरी, तृतीय उत्तराखंड कुमाऊं सांस्कृतिक समिति, चतुर्थ उत्तराखंड बग्वाल कला केंद्र और पंचम मां शारदे संस्था लखनपुर रहीं।विद्यालय स्तरीय झांकी प्रतियोगिता में प्रथम बी डी जे एम पब्लिक स्कूल ढिकूली, द्वितीय ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, तृतीय जीडी दानी सरस्वती विद्या मंदिर छोई, चतुर्थ दून स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गैबुआ और पंचम ग्रीन फील्ड एकेडमी पीरूमदारा रहे।लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम ग्रेट मिशन पब्लिक पीरूमदारा, द्वितीय आदित्य दून स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल गैबुआ, तृतीय शिशु मंदिर हनुमानगड़ी, चतुर्थ मेहरा पब्लिक स्कूल और पंचम बी डी जे एम पब्लिक स्कूल ढिकुली ने इस प्रतियोगिता मे जीत हासिल की है।सभी प्रतियोगिता के परिणाम घोषणा करके मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने संयुक्त रूप से उन्हें पुरस्कार भी दिया गया है। इस दौरान कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, भूपेंद्र खाती, कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपने, मानवेन्द्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, भावना भट्ट, भरत तिवारी, देवन्द्र हालसी, सलभ मित्तल,ऋषि अग्रवाल, संदीप गर्ग, अंकित गर्ग, किशन डसीला, चंदन नेगी  आदि मौजूद रहे।

×