Published:
24 Jan 2026, 04:05 PM
|
Updated:
24 Jan 2026, 04:09 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर।प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव मे संस्कार भारती के नेतृत्व के में बसंत उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल दत्त जोशी व राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिडियाल ने सयुंक्त रूप से दीप प्रजवलित करके शुभारंभ किया।इस महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर लोक गायक हरिमन ने रामनगर बाजार हिटो पंचमी का मेल देखुलो, होशिया मेरी प्रराणी, सावरी सावरी तेरे खुटो कि झावरी ने कुमाऊनी गीत गाये है, इस दौरान ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल,जय मोहन इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल,सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,एमपी इंटर कॉलेज,यूएसआर इंदु समिति,मेहरा पब्लिक स्कूल,राजकीय इंटर कॉलेज खताड़ी आदि स्थानीय स्कूलों के 15 टीमों ने विद्यालय स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करके कुमाऊनी शैली पर आधारित नृत्य करकर रंगारंग कार्यक्रमो कि प्रस्तुति मंच पर की है।शनिवार को उत्तराखंड के लोक गायक माया उपाध्याय,नीरज चुफाल और गजेन्द्र राणा मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।इस दौरान कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, भूपेंद्र खाती, शिशुपाल सिंह रावत,कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपने, मानवेन्द्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, भावना भट्ट, भरत तिवारी, देवन्द्र हालसी, सलभ मित्तल,ऋषि अग्रवाल, संदीप गर्ग, अंकित गर्ग, किशन डसीला, चंदन नेगी आदि मौजूद रहे।
