“भालू का खौफ: बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, हालत नाज़ुक—हायर सेंटर रेफर”

Published: 02 Dec 2025, 09:41 AM   |   Updated: 02 Dec 2025, 09:40 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

उत्तरकाशी जिले के पाही क्षेत्र में आए दिन गुलदार, बाघ और भालू जैसे जानवरों के हमले हो रहे हैं। इन हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ताज़ा मामला भटवाड़ी ब्लॉक के पाही गांव का है, जहाँ एक भालू ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर—जिला अस्पताल उत्तरकाशी—रेफर किया गया है।

उत्तरकाशी जिले में पिछले दो महीनों में भालू के हमले की यह 13वीं घटना है। लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराज़गी भी बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, भटवाड़ी विकासखंड के पाही गांव की 65 वर्षीय रुकमणी देवी, पत्नी सुरेंद्र सिंह, रोज़ की तरह दोपहर करीब 3 बजे अपने मवेशियों को पानी और चारा देने जा रही थीं। तभी छानी के पास घात लगाए बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से भालू को भगाया गया। महिला के चेहरे और सिर पर गहरे घाव आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया।

×