Published:
27 Jan 2026, 02:31 PM
|
Updated:
27 Jan 2026, 02:31 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
विधायक कैड़ा ने छोटे कैलाश मंदिर मै महाशिवरात्रि को होने वाले मेले के तैयारियों को लेकर आधिकारियो की ली बैठक अधिकारियो को दिये व्यवस्थाओ को दुरस्त करने के निर्देश
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने 15फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छोटे कैलाश मदिर मै होने वाले मेले की तैयारियो को लेकर काठगोदाम सर्किट हॉउस मै जिले के अधिकारियो की बैठक ली!
विधायक कैड़ा ने कहा छोटे कैलाश मंदिर मै महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है छोटा कैलाश मंदिर मै दूर दूर से लाखो शिव भक्त पूजा अर्जना करने आते है विधायक कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो को चारो तरफ से आने वाले मोटर मार्गो की सही करने के कड़े निर्देश दिये! विधायक ने पुलिस प्रशांसन से सुरक्षा व्यवस्था मै नजर रखने को कहा, अन्य पेयजल, विधुत व्यवस्थाओ को दुरस्त करने को कहा! विधायक कैड़ा ने सभी जनप्रतिनिधियों से मेले को सफल बनाने मै अपना सहयोग करने की अपील की! विधायक कैड़ा ने गैर हाजिर रहे अधिकारियो के प्रति नारजगी व्यक्त की और सभी अधिकारियो को 13 फ़रवरी तक सारी व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये! जिससे भक्तो को किसी भी प्रकार की परेशानियो का सामाना ना करना पड़े!
बैठक मै जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल,ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट अनिल चनोतिया, कमलेश भट्ट, संतोष शर्मा, पंकज महरा, dk शर्मा,तिलोचन पलडीया, उमेश शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे!
