Published:
30 Jan 2026, 03:05 PM
|
Updated:
30 Jan 2026, 03:08 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के रीठापोखरा मै जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मै ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी,स्वास्थ्य शिक्षा,आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने अधिकारियो से ग्रामीणों की मूल भुत समस्याओं का समाधान करने के करने के निर्देश दिये! जन जन की सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम मै ग्रामीणों की समस्याओ का समाधान मौके पर किया है! विधायक कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की समस्याओ का समाधान हो जिस दिशा मै हमारी सरकार कार्य कर रही है, विधायक ने अधिकारियो से सरकार की योजनाओं का लाभ गाँव के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी की सरकार जनता के द्वार पहुंचकर जनता की छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करने हेतु लगातार कार्य कर रही है विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुऐ जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये! इस दौरान राज्य मंत्री शांति महरा, मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, जिला मंत्री कुंदन चिलवाल, कमलेश बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, मोहन बिष्ट, सहित विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे!
