Big Breaking: भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने मोबाइल विवाद में जहर खाया,अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Published: 11 Dec 2025, 07:09 AM   |   Updated: 11 Dec 2025, 07:08 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

सिडकुल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में मोबाइल फोन के लिए घर में हुए मामूली विवाद के बाद एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से लखीमपुर खीरी के सिंगहई क्षेत्र निवासी यह परिवार सिडकुल के औरंगाबाद में किराए पर रहता है और अलग-अलग कंपनियों में काम करता है। मंगलवार देर रात पुलिस को धनौरी स्थित एक अस्पताल से सूचना मिली कि किशोरी को जहरीला पदार्थ निगलने के बाद भर्ती कराया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी के शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले लड़की के भाई ने उसे मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल न करने के लिए टोका था। इसी बात को लेकर रात में दोनों के बीच बहस हो गई। किशोरी अक्सर फोन पर लंबी बातचीत करती थी, जिससे भाई नाराज रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

×