Published:
02 Feb 2026, 04:51 PM
|
Updated:
02 Feb 2026, 04:52 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में भाजपा के पटेलनगर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और दरियागंज क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण पकड़े। कई मकानों में बिजली मीटर गायब मिले, जबकि कुछ घरों में मीटर से पहले केबल काटकर अवैध सप्लाई ली जा रही थी।
