भाजपा रामनगर नगर मंडल में नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Published: 05 Feb 2026, 04:31 PM   |   Updated: 05 Feb 2026, 04:33 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद रामनगर नगर मंडल के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में बुधवार को रामनगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल नेतृत्व ने की, जबकि संचालन महामंत्री नवीन करगेती ने किया। स्वागत समारोह में सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश आर्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष गंगा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल वर्मा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजीव कुमार सैनी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष इंदर पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फहीम कुरैशी एवं महिला ग्रामीण पिरूमदारा मोर्चा अध्यक्ष नैना अग्रवाल शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी मोर्चों की अहम भूमिका होती है। नवगठित टीम केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदर सिंह रावत, पूर्व मंत्री दिनेश मेहरा, महामंत्री नवीन करगेती, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, भाजपा नेत्री आशा बिष्ट सहित संजय बिष्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, पूरन नैनवाल, भावना भट्ट, सलभ मित्तल, भारत तिवारी, प्रेम मेहरा, अशोक कुमार गुप्ता, नीमा मठपाल, जय प्रकाश जोशी, ऋषभ मित्तल, नितेश शर्मा, यतिन रौतेला, मोहम्मद आदिल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

×