मुख्य निर्वाचन अधिकारी का सख़्त निर्देश: DM, ERO और BLO मतदाताओं तक पहुँच सुनिश्चित करें

Published: 29 Nov 2025, 05:48 AM   |   Updated: 29 Nov 2025, 05:47 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, BLA की नियुक्ति तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CEO ने स्पष्ट निर्देश दिए कि DM, ERO और BLO अपनी पहुँच मतदाताओं तक सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक Help Desk का गठन किया जाए, जिससे उत्तराखंड की 2003 मतदाता सूची में अपनी पुरानी जानकारी तलाशने वाले लोगों को सहायता मिल सके।

“शिफ्ट हुए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करें”—CEO

CEO ने कहा कि जो मतदाता वर्तमान में अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, उनसे BLO व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें चिह्नित करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि SIR की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर Booth Awareness Group (BAG) के गठन के भी निर्देश दिए, ताकि मतदाता जागरूकता और सहयोग को मजबूत किया जा सके।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्रा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास शामिल रहे। सभी जिलाधिकारी वर्चुअली बैठक में उपस्थित थे।

×