मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री नित्यानंद स्वामी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नित्यानंद स्वामी का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में नवगठित राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिली और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।