Published:
05 Dec 2025, 08:05 AM
|
Updated:
05 Dec 2025, 08:05 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
चंपावत के बागधार क्षेत्र में गुरुवार रात बारात से लौट रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान प्रकाश चंद्र उनियाल, केवल चंद्र उनियाल, सुरेश नौटियाल, प्रियांशु चौबे और भावना चौबे के रूप में हुई है। घायलों में देवीदत्त पांडे, धीरज उनियाल, राजेश जोशी, चेतन चौबे और भास्कर पांडे शामिल हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनके उपचार तथा आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
