Published:
12 Jun 2026, 07:27 AM
Category:
राज्य
|
By: Admin
चमोली। जनपद में गुरुवार रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है और तापमान में गिरावट आने से स्थानीय लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।
इस बीच, बारिश की वजह से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनैरपानी (पीपलकोटी) के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और हाईवे को दोबारा खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। राहत की बात यह है कि जिले के अन्य सभी स्थानों पर हाईवे पूरी तरह सुचारू है। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
