Published:
09 Dec 2025, 07:20 AM
|
Updated:
09 Dec 2025, 07:20 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उत्तराखंड कांग्रेस में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने हाल ही में देहरादून में चल रहे बार एसोसिएशन के धरने के दौरान अधिवक्ताओं को समर्थन देने के लिए पहुंचकर “सरदार जी 12 बज गए” जैसी टिप्पणी की। इस बयान के बाद सिख समाज में रोष फैल गया। हरक सिंह ने अपने बयान को मज़ाक बताया, लेकिन प्रदेशभर में उनकी टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया।
हरक सिंह रावत की टिप्पणी के बाद सिख समुदाय ने उनका विरोध किया। जगह-जगह हरक सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी हुई और उनका पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सिख समाज के इतिहास और शौर्य पर मजाक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने गुरुद्वारा पोंटा साहिब में हाजिरी लगाई। फेसबुक पोस्ट में हरक ने लिखा:
"गुरु के दरबार में सजदा कर माफी मांगी। भूल हो जाने पर गुरु के सामने ही स्वीकार करना चाहिए। गुरु के दरबार में जूता सेवा, लंगर सेवा की। अपने मन की बात गुरु से कही, किसी का भी दिल दुखा हो तो माफ कीजिएगा।"
