Published:
17 Dec 2025, 07:10 AM
|
Updated:
17 Dec 2025, 07:09 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रुड़की। रुड़की क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक परिवार की किशोरी को रविवार रात चार लोगों ने जबरन उठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बेसुध हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद किशोरी ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। परिवार ने तुरंत पुलिस से कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वे परिवार सहित गन्ना कोल्हू में काम करते हैं।
बीते रविवार की रात किशोरी घर में सो रही थी। परिजनों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंदर जाकर देखा तो किशोरी वहां नहीं थी। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है।
