दूल्हा बाजार के पास युवती पर धारदार हथियार से हमला, उपचार के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

Published: 02 Feb 2026, 06:52 AM   |   Updated: 02 Feb 2026, 06:56 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

कोतवाली नगर क्षेत्र के दूल्हा बाजार के पास एक गली में सोमवार को एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कोतवाली नगर देहरादून (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। मामले में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

×