Published:
10 Feb 2026, 10:24 AM
|
Updated:
10 Feb 2026, 10:25 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उत्तराखंड में यूसीसी को लेकर चर्चा गर्म है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि समान नागरिक संहिता देशभर लागू होनी चाहिए और इसके लिए सभी पक्षों से खुलकर बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने यूसीसी का ड्राफ्ट जनता के बीच रखा और सुझाव मांगे, तीन लाख से अधिक लोगों की राय को शामिल किया, फिर बिल विधानसभा में लाया गया।
डॉ भागवत ने कहा, “बिल कानून बनाना ही काफी नहीं, उसका पालन भी जरूरी है। इसलिए सभी से संवाद करके लाया जाना चाहिए।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉ भागवत के विचारों से सरकार का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी की पहल जनता की सहभागिता और संवाद के साथ की गई है। सीएम ने विश्वास जताया कि यह कानून एक दिन पूरे देश में लागू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सबके लिए समान कानून होना चाहिए और यह विचार हमेशा से परिवार की प्राथमिकता रही है।
