राजाजी टाइगर रिजर्व में सात साल बाद शुरू हुई एलिफेंट सफारी, पर्यटकों में उत्साह और जोश की लहर

Published: 06 Dec 2025, 08:22 AM   |   Updated: 06 Dec 2025, 08:21 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

लगभग सात वर्षों के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में एलिफेंट सफारी एक बार फिर शुरू हो गई है। ऋषिकेश के समीप स्थित राजाजी टाइगर रिज़र्व की चीला रेंज से इस बहुप्रतीक्षित सफारी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। सफारी की शुरुआत के साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्रमुख वन संरक्षक आर.के. मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि एलिफेंट सफारी अपने आप में एक रोमांचकारी अनुभव है, विशेषकर युवाओं और छात्रों के लिए। उन्होंने कहा,

“हाथी पर बैठकर जंगल का नज़ारा देखने का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। मानव और हाथी का रिश्ता सदियों पुराना है। देश के कई राज्यों में ऐसी सफारियां पहले से चल रही हैं, और अब उत्तराखंड में इसका दोबारा शुरू होना बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा।”

वन विभाग का कहना है किएलिफेंट सफारी के शुरू होने से न केवल पर्यटकों को नया एडवेंचर अनुभव मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही यह पहल जंगलों और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

×