लालकुआँ महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published: 24 Jan 2026, 04:51 PM   |   Updated: 24 Jan 2026, 04:54 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली लालकुआं पुलिस ने महिला की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल कर धमकाने वाले फरार आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29 जुलाई 2025 को पीड़िता द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई थी कि एक युवक ने फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अमर्यादित शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किए। आरोपी ने अकाउंट बंद करने के एवज में पीड़िता पर निजी फोटो-वीडियो भेजने का दबाव बनाया और मना करने पर उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में
मु0 एफ0आई0आर0 संख्या 153/25
धारा 77/79/351(3) बीएनएस व 66(सी)/67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत
अभियुक्त – सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार), उम्र 20 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना निरीक्षक श्रीमती ललिता पांडे को सौंपी गई। अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन,
क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं
प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त को रोहतक-झज्जर मार्ग, हरियाणा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से Moto G35 (5G) मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी गैलरी में पीड़िता के निजी वीडियो डाउनलोड फोल्डर में पाए गए। इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
का0नि0 गुरमेज सिंह

×