Published:
29 Jan 2026, 08:42 AM
|
Updated:
29 Jan 2026, 08:57 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के गदरपुर (Gadarpur) से उठती राजनितिक हलचल ने उत्तराखंड (Uttarakhand) की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को असहज कर दिया है। राज्य के अब तक के सभी शिक्षा मंत्रियों के चुनाव न जीतने के मिथक को तोड़ने वाले गदरपुर विधायक अरविंद पांडे (Arvind Pandey) चुनाव तो जीते पर मंत्री नहीं बन पाएराजनीति ।इसके बाद से ही दिखने लगे और खासकर इधर तेज हुए उनके तेवरों से भाजपा के भीतर असंतोष, टकराव और संभावित विद्रोह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यहां तक चर्चा है कि गदरपुर से राज्य की सत्ता के विरुद्ध विद्रोह का लक्ष्य सत्ता पलट की कोशिश तक था। सवाल यह है कि क्या यह केवल व्यक्तिगत विवाद है या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के लिए रचा जा रहा कोई बड़ा राजनीतिक चक्रव्यूह। बहरहाल अब वह पार्टी के भीतर ‘गदर’ का प्रतीक बनते दिख रहे हैं।
