गड़ूल ग्राम पंचायत में शादी समारोह में कॉकटेल पार्टी न करने पर ₹51,000 की आर्थिक सहायता

Published: 06 Feb 2026, 10:01 AM   |   Updated: 06 Feb 2026, 10:02 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

उत्तराखंड में शादी-ब्याह और सामाजिक आयोजनों में कॉकटेल पार्टी के बढ़ते चलन और उससे जुड़ी नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए गड़ूल ग्राम पंचायत ने एक प्रेरणादायक पहल की है।

ग्राम प्रधान स्वीटी रावत ने घोषणा की कि जो भी परिवार अपने विवाह समारोह में शराब का आयोजन नहीं करेगा, उसे पंचायत की ओर से ₹51,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।

इस पहल की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 को गांव निवासी ज्ञान सिंह बिष्ट ने अपनी बेटी की शादी में शराब न परोसकर की थी। उनके इस कदम की सराहना करते हुए देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने उन्हें ₹51 हजार का चेक प्रदान किया। इसके बाद 5 फरवरी को देवेंद्र सिंह रावत ने अपनी बेटी की शादी में शराब नहीं परोसकर इसी पहल का अनुसरण किया और उन्हें भी ₹51 हजार की आर्थिक सहायता दी गई।

ग्राम पंचायत की इस पहल को ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि ऐसी पहल अन्य पंचायतों और शहरों में भी लागू की जाए, जिससे नशामुक्त और सादगीपूर्ण समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सके।

×