ग्राम शक्तिनगर पुछड़ी ग्राम प्रधान हज्जन नरगिस के द्वारा यूसीसी में ग्राम वासियो को जागरूक करके यूसीसी में उत्कृष्ठ कार्य करने पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम,नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल,रामनगर खंड विकास अधिकारी गिरिश पांडे,रामनगर एबीडीओ और रामनगर एडीओ पंचायत द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।प्रधान हज्जन नरगिस और प्रधान प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद अंसारी ने नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, ईओ आलोक उनियाल,खंड विकास अधिकारी गिरिश पांडे सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि इसी तरह अधिकारियों,कर्मचारियों और ग्रामीणों का साथ मिलता रहा तो ग्राम शक्तिनगर पूछड़ी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास किया जाएगा।