ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी महोत्सव में दिखाई शानदार प्रतिभा

Published: 25 Jan 2026, 04:16 PM   |   Updated: 25 Jan 2026, 04:18 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बसंत पंचमी महोत्सव में लहराया परचम
रामनगर।ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संस्कार भारती रामनगर द्वारा आयोजित बसंत पंचमी के तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। इस महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने समूह नृत्य एवं झांकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार अपने नाम किए।विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और झांकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।यह पुरस्कार मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने संयुक्त रूप से दिया।विद्यार्थियों की प्रस्तुति दर्शकों एवं निर्णायक मंडल दोनों को बहुत प्रभावित करने वाली रही। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव एवं प्रणय श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों और परफोर्मेंस आर्ट्स  विभाग की टीम हिमानी थापा, आलिया,पूरन पवार और अर्जुन कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

×