हल्द्वानी में आवारा कुत्ते का आतंक, 15 से ज्यादा लोगों को काटा

Published: 29 Jan 2026, 11:12 AM   |   Updated: 29 Jan 2026, 11:16 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हल्द्वानी के बमोरी इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 15 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। कुत्ते के हमले की सामने आई तस्वीरें बेहद खौफनाक बताई जा रही हैं। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों ने समय रहते अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवा लिए हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन हमलावर खुंखार कुत्ता टीम को नहीं मिल पाया।

×