हरिद्वार: सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published: 06 Feb 2026, 07:49 AM   |   Updated: 06 Feb 2026, 07:49 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

हरिद्वार। बहादराबाद के सुमन नगर क्षेत्र में देर रात स्क्रैप के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

अग्निशमन केंद्र मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल को तुरंत अलर्ट किया गया। तड़के करीब ढाई बजे दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में प्लास्टिक और स्क्रैप सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

चार-पांच दमकल वाहनों की मदद से दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग पांच बजे आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में रखा प्लास्टिक, पॉलिथीन और कबाड़ पूरी तरह जलकर राख हो गया।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह तापने में लापरवाही को बताया जा रहा है। सौभाग्यवश इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

×