Published:
03 Dec 2025, 10:52 AM
|
Updated:
03 Dec 2025, 10:51 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
सितारगंज: जिले में एक गंभीर और भयावह मामला सामने आया है। दो मुस्लिम युवकों ने दो नाबालिग सगी बहनों को स्कूल से बहला-फुसलाकर बुर्का पहनाकर नानकमत्ता ले जाने की कोशिश की। लोगों की सतर्कता के कारण एक युवक मौके पर पकड़ा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया।
पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं के पिता की तहरीर के आधार पर POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, सितारगंज थाना क्षेत्र की दोनों हिन्दू बालिकाएं सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। आरोप है कि अरबाज नामक युवक अपने साथी के साथ उन्हें बदनियत से बुरका पहनाकर नानकमत्ता ले गए। नानक सागर के पास कुछ लोगों ने संदिग्ध अवस्था में उन्हें देखा और पूछताछ की, इस दौरान एक युवक भाग गया जबकि अरबाज पकड़ में आ गया।
थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
