Published:
27 Jan 2026, 11:59 AM
|
Updated:
27 Jan 2026, 12:02 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
कज़ाकिस्तान की राजधानी अस्थाना में भारतीय दूतावास के द्वारा एक भव्य कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया जिसमे रिपब्लिक ऑफ़ कज़ाकिस्तान के व्यापार एव एकीकरण मंत्री अरमान शेकले मौजूद रहे तथा डोईवाला तेलीवाला के मोहम्मद अमन पुत्र जाकिर हुसैन ने अपनी आवाज़ में राष्ट्रगान व अन्य सांस्कृतिक गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। मोहम्मद अमन अस्थाना मेडिकल यूनिवर्सिटी में 5 वे वर्ष में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्र हैं, इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में विश्व के कई देशों से अतिथिगण व भारतीय दूतावास सहित 350 लोगों ने शिरकत की ।
