Published:
10 Feb 2026, 08:16 AM
|
Updated:
10 Feb 2026, 08:17 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: उत्तराखंड में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान अब आम नागरिकों के लिए भरोसे और राहत का प्रतीक बन गया है। इस अभियान के तहत आयोजित किए गए कैम्पों में लोग अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से ले पा रहे हैं।
08 फरवरी 2026 तक 597 कैम्प आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 4,68,778 नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सिर्फ आज ही 8 कैम्पों में 4,822 नागरिकों ने अपने आवेदन और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
अभियान के अंतर्गत अब तक 46,296 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 31,242 का समाधान किया जा चुका है। केवल आज की दिनांक में मिली 695 शिकायतों में से 519 का निस्तारण किया गया।
साथ ही, नागरिकों द्वारा 66,121 प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किए गए, जिनमें से 593 आवेदन आज ही प्राप्त हुए। राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अब तक 2,60,312 लोगों को लाभ पहुंचाया गया, जिनमें से 2,256 नागरिकों को आज ही सुविधा मिली।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक आवेदन और शिकायत का शीघ्र निस्तारण हो और आम जनता को शासन-प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो। अभियान के सफल क्रियान्वयन से न केवल सरकारी सेवाएं जनता के दरवाजे पर पहुंच रही हैं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही का भी मजबूत संदेश जा रहा है।
अभियान का असर विशेष रूप से हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में नागरिक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक की समस्या समयबद्ध और संतोषजनक रूप से हल हो, ताकि शासन-प्रशासन में विश्वास और बढ़े।”
