Published:
29 Jan 2026, 04:31 PM
|
Updated:
29 Jan 2026, 04:34 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने दीपक प्रकाश उर्फ अधौरी पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी जोगीपुरा को गौरे सरदार की बगल वाली गली के पास बगीचे से मुखबिर की सूचना पर कुल 05.320 किग्रा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।इस दौरान पुलिस टीम में एसआई सोमेन्द्र सिंह,एसआई तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहें।
