काशीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

Published: 05 Dec 2025, 06:14 AM   |   Updated: 05 Dec 2025, 06:14 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

काशीपुर में एसओजी और कोतवाली पुलिस ने 3 युवकों को 18.13 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

एसआई कौशल भाकुनी, एसआई मनोज धौनी, एएसआई अजीत सिंह, कां. प्रेम कनवाल, ज्ञानेन्द्र कुमार और एसओजी के हे.कां. दीपक कुमार, कां. हरीश गोस्वामी नौगजा मजार के पास वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति मानपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। बाइक की टंकी पर कट्टा रखे होने के कारण चालक बाइक मोड़ने की कोशिश में गिर गया, जिस पर पुलिस ने उन्हें दौड़कर पकड़ लिया।

पुलिस ने पूछताछ में युवकों की पहचान इस प्रकार की:

  • जीवन कुमार (24 वर्ष) पुत्र मोहन लाल सिंह, निवासी जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर।

  • कुनाल पाण्डे (20 वर्ष) पुत्र उमाशंकर पाण्डे, निवासी हनुमान मंदिर के पास, महेशपुरा, काशीपुर।

  • धीरज (26 वर्ष) पुत्र चेतराम, निवासी जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर।

तीनों के पास से बरामद कट्टे में कुल 18.13 किग्रा गांजा पाया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह गांजा कुण्डेश्वरी से लाया गया था और जीवन कुमार के मोबाइल से अन्य लोगों से संपर्क किया गया था। युवकों ने बताया कि दिन में चैकिंग की संभावना को देखते हुए यह माल रात के समय लाया जा रहा था।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 और 60 के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की। साथ ही बाइक को भी सीज कर लिया गया।

×