Published:
09 Dec 2025, 07:11 AM
|
Updated:
09 Dec 2025, 07:10 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
बीमार होने पर अगर पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। सोमवार को सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि विभाग PRD जवानों की सभी जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा। उन्होंने कहा कि पीआरडी के लिए ‘स्वयंसेवक’ के बजाय दूसरा उपयुक्त शब्द इस्तेमाल करने की मांग पर भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मंत्री ने बताया कि PRD जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इज़ाफा करने और बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित रूप से देने के निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में PRD संगठन प्रतिनिधियों ने 365 दिन रोजगार दिए जाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
