Published:
08 Dec 2025, 07:50 AM
|
Updated:
08 Dec 2025, 07:49 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
उत्तराखंड एसटीएफ ने लगातार अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए नौवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को मोहाली, पंजाब के एक कबाड़ गोदाम से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी आरिफ पुत्र कल्लू, निवासी बटोली, जनपद कानपुर देहात, लगभग दो वर्षों से फरार था। वह हरिद्वार के थाना रानीपुर क्षेत्र में रिक्शा चालक के रूप में काम करता था और इसी पद का फायदा उठाकर नाबालिक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था।
एसटीएफ देहरादून की टीम ने मोहाली में एक सप्ताह तक मैन्युअल जांच की और बलौंगी तथा मोहाली क्षेत्र के कबाड़ गोदामों में काम करने वाले मजदूरों और कर्मियों की पुष्टि के बाद आरोपी को 07 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई के तहत एसटीएफ टीम के सदस्य निम्नलिखित रहे:
टीम प्रभारी: इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह बाजवा
ASI: मनोज बैनीवाल
HC: अर्जुन
C. रवि पंत
C. दीपक चंदोला
C. वीरेन्द्र सिंह
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस इनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
