Published:
24 Jan 2026, 04:02 PM
|
Updated:
24 Jan 2026, 04:03 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर।रामनगर वन प्रभाग अपर कोसी रेंज में अज्ञात व्यक्ति को मारने वाले बाघ का पता नहीं लग सका है।लगभग 16 कैमरें लगाने के बाद भी बाघ का पता नहीं चला है।शुक्रवार को रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंजर के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति को अपर कोसी रेंज में बाघ ने मार दिया था।अज्ञात का सिर ही मिला था। बताया कि बाघ की पहचान के लिए करीब 16 कैमरें लगाए गए हैं, लेकिन कैमरों में बाघ नहीं आया है। बताया कि आस-पास के लोगों से जंगल नहीं जाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि सुबह व शाम की बैराज से आगे की वॉक पर रोक जारी है।वहीं दूसरी ओर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बाघ को मारने वाले अज्ञात व्यक्ति का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
