“बेरीनाग में लापता महिला हत्याकांड: विवाह से नाराज़ पिता ने रिश्तेदारों के साथ रची खौफनाक साजिश”

Published: 12 Dec 2025, 09:56 AM   |   Updated: 12 Dec 2025, 09:55 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में 44 वर्षीय सुनीता देवी के लापता होने का राज़ पुलिस ने सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि बागेश्वर जिले के 22 वर्षीय युवक विजय प्रसाद ने महिला को शादी का भरोसा देकर घर ले जाने की कोशिश की। इसे आपत्तिजनक मानते हुए महिला के पिता रमेश राम और उनके दो रिश्तेदारों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसका शव रामगंगा नदी में फेंक दिया। आरोपीयों की निशानदेही पर महिला का बैग, दुपट्टा और अन्य सामान बरामद किया गया। सभी चार आरोपित अब गिरफ्तार हैं और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

×