“उत्तराखंड में एडवेंचर और विंटर टूरिज़्म को लेकर पीएम मोदी का फोकस, कांग्रेस ने बयान पर कसा तंज”

Published: 01 Dec 2025, 11:42 AM   |   Updated: 01 Dec 2025, 11:41 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के एडवेंचर और विंटर पर्यटन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को नई ऊंचाई मिलेगी और विंटर सीजन में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

प्रधानमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कटाक्ष किया। गोदियाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, प्रधानमंत्री उन्हीं राज्यों की चर्चा शुरू कर देते हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी की ‘घाम तापो’ परियोजना से लोग धूप सेंकना सीख रहे हैं।

कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उत्तराखंड के समग्र विकास के प्रति गंभीर रहते हैं। प्रदेश महामंत्री दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले भी ‘मेड इन उत्तराखंड’, इन्वेस्टर समिट, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल’, बटर फेस्टिवल, आदि कैलाश और केदारनाथ जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात कर चुके हैं।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि चुनाव अभी दूर हैं और प्रधानमंत्री का फोकस हमेशा राज्य के सतत विकास और पर्यटन वृद्धि पर केंद्रित रहता है।

×