Published:
24 Jan 2026, 03:38 PM
|
Updated:
24 Jan 2026, 03:42 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के धैना, कुकना, कैडा गाँव, कांडा, ढोली गाँव जान सिमलकन्या, गुरना, डलौज, सुनी, बेडचूला, हरिनगर, पंतोंली आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा । विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! विधायक ने pwd विभाग के अधिकारियो को बर्फ बारी से बंद मोटर मार्गो को शीघ्र खोलने को कहा है। विधुत विभाग के अधिकारियो को विधुत सुचारु करने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है! विधायक ने कहा जिन गाँव मै सड़क नहीं है उन गावों को सड़क से जोड़ने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेज दिया है! जल्दी ही उन गावों मै भी मोटर मार्गो का निर्माण किया जायेगा!
