Published:
24 Jan 2026, 04:35 PM
|
Updated:
24 Jan 2026, 04:37 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर।प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैठपड़ाव मे संस्कार भारती के नेतृत्व में बसंत उत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंम विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दीप जलाकर सयुंक्त रूप से किया। वही उत्तराखंड की लोक गायिका माया उपाध्याय ने ओ माया टू बसीगे छै मेरो दिलमा, छोरी लछी मा सूरो सुरों हव चलिगे छोरी छोरी लछी मा, वही लोक गायक गजेंद्र राणा नंदा देवी राज जात यात्रा निकाल कर अपने गाने की प्रस्तुति दी।वही लोक गायक नीरज चुफाल के द्वारा अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी मे गीत गाकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया, वही महोत्सव मे कलाकारों के द्वारा कुमाऊनी गढ़वाली जौनसारी गीतों को गाकर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।मंच पर कलाकारों द्वारा कुमाऊनी सेली पर आधारित नृत्य भी किया है।इस दौरान कमल बेलवाल, गिरीश मठपाल, दीप जोशी, भूपेंद्र खाती, कमल सती, मोहन बिष्ट, नवीन करगेती, विनीत रिखाड़ी, मनोज पपने, मानवेन्द्र कालाकोटी, रोहित गोस्वामी, भावना भट्ट, भरत तिवारी, देवन्द्र हालसी, सलभ मित्तल,ऋषि अग्रवाल, संदीप गर्ग, अंकित गर्ग, किशन डसीला, चंदन नेगी आदि मौजूद रहे।
