Published:
10 Dec 2025, 08:27 AM
|
Updated:
10 Dec 2025, 08:26 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की रिज़र्व फॉरेस्ट भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ भूमाफिया गरीब और भोले-भाले लोगों को झांसा देकर, पैसों के लालच में फर्जी स्टांप और नकली दस्तावेज तैयार कर उन्हें बसाने की कोशिश कर रहे थे।
SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर को तत्काल कड़े निर्देश जारी किए हैं। आदेशों में कहा गया है कि—
सभी प्रभावित/पीड़ित लोगों से बातचीत कर उनकी शिकायतें दर्ज की जाएं।
स्टांप, रसीदों और अन्य सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर पूरा विवरण एकत्र किया जाए।
सरकारी भूमि को फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुर्द-बुर्द करने वाले भूमाफियाओं की पहचान कर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।
सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाने या फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कराने की कोशिश करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
