Published:
25 Jan 2026, 04:00 PM
|
Updated:
25 Jan 2026, 04:00 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किरन संजीवनी जुम्बा एवं फिटनेस मिशन” के तत्वावधान में आयोजित ‘विशाल मैराथन का आयोजन रामनगर में किया गया। टीम की संचालिका किरण मठपाल ने बताया कि रविवार को रामनगर में एक विशाल मैराथन का आयोजन किया गया।यह मैराथन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर से ढिकुली तक दस किलोमीटर तक आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी,महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी,राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी,नवेंदु मठपाल,भाजपा नेत्री भावना भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।उन्होंने बताया की प्रथम- गौरव नेगी, द्वितीय - विकास रावत एवं तृतीय स्थान पर सौर्य पटेल विजेता रहे।टीम की संचालिका किरण मठपाल ने एसडीएम, तहसीलदार,प्राचार्य,सरकारी अस्पताल के सीएमएस का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान बलवंत सिंह बंगारी,प्रकाश मठपाल,मदन ध्यानी आदि मौजूद रहें।
