Published:
28 Jan 2026, 04:37 PM
|
Updated:
28 Jan 2026, 04:37 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
सैफी पब्लिक स्कूल मे झण्डारोहण करके मिष्ठान वितरण किया गया
रामनगर। नगर के मौहल्ला गुलरघट्टी रोड स्थित सैफी पब्लिक स्कूल मे गणतंत्र दिवस के अवसर पर झण्डारोहण करके मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबधंक कमेटी के संरक्षक जाहिद हुसैन सैफी (आरा मशीन वाले) के द्वारा झण्डारोहण किया गया साथ ही बच्चो ने राष्ट्रगान व सारे जहॉ से अच्छा हिदंुस्ता हमारा गीत गाया। इस मौके पर बच्चो ने गणतं़त्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालने वाले भाषण दिये व देशभक्ति के गीतो पर नृत्य व देशभक्ति से जुड़े नाटको की प्रस्तुति देकर मनमोह लिया। स्कूल टीचर सुमित कुमार के संचालन मे समपन्न कार्यक्रम मे स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ. जफर सैफी ने अपने विचार रखते हुये गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये सभी को इस राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध कमेटी के नसीम सैफी, फैजुल हक सैफी, वाईस प्रिंसीपल शबेनूर सैफी, शिक्षिका नौरीन सैफी, समीना रजा, नेहा सैनी, किरन, नूरबानो, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
