Published:
25 Jan 2026, 02:20 PM
|
Updated:
25 Jan 2026, 02:20 PM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर चयनित भूमि से जुड़े प्रकरणों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंडी परिषद के अधिकारियों को छात्रावास निर्माण की संशोधित (रिवाइज़) डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि छात्रावास के साथ एक आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर के निर्माण हेतु कार्य योजना तैयार की जाए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि का चिन्हांकन पूरा हो चुका है और राजस्व एवं वन विभाग से औपचारिकताओं को जल्द निपटाने का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा छात्रावास का शिलान्यास किया जाएगा। इस आधुनिक छात्रावास के निर्माण से सैनिक परिवारों के बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएँ भी सुनी। कार्यक्रम में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एडीएम विवेक, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रि.कर्नल रमेश, डीएफओ ओपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
