“बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा कड़ा, आईटीबीपी जवान तैनात”

Published: 29 Nov 2025, 10:43 AM   |   Updated: 29 Nov 2025, 10:43 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

बद्रीनाथ : श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकालीन बंद होने के बाद अब धाम की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत कर दी गई है। इस वर्ष भी मंदिर की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं बटालियन के हिम वीर जवानों और अधिकारियों को सौंपी गई है।

देहरादून स्थित इस बटालियन की एक विशेष प्लाटून पूरे बद्रीनाथ मंदिर परिसर में तैनात की गई है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि पूर्व वर्ष मंदिर की सुरक्षा PAC के पास थी, लेकिन अब आईटीबीपी की 23वीं वाहिनी बखूबी सुरक्षा का कार्य संभाल रही है।

शीतकाल में भी सुरक्षा पूरी तरह पुख्ता

चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पवार ने बताया कि शीतकाल में भी धाम में थाना पूर्ववत संचालित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर की प्राथमिक सुरक्षा आईटीबीपी की जिम्मेदारी है, जबकि बदरी पुरी की समग्र सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रबंधन जिला पुलिस प्रशासन के अधीन रहेगा।

एसपी पवार ने कहा कि कपाट मंगलम होने के बाद पूरे मंदिर परिसर में आईटीबीपी के जवान 24 घंटे चौकस और मुस्तैद रहेंगे। यह विशेष प्लाटून मंदिर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैनात की गई है, ताकि शीतकाल में भी बद्रीनाथ धाम पूरी तरह सुरक्षित रहे।

×