“दबिश के दौरान STF टीम पर हमला, चालक को लगी गोली”

Published: 08 Dec 2025, 07:05 AM   |   Updated: 08 Dec 2025, 07:04 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

कुमाऊँ। वन्य जीव अपराध की जांच के दौरान एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट और वन विभाग की टीम पर जंगल में अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एसटीएफ में तैनात चालक भूपेन्द्र मर्तोलिया घायल हो गए। घटना 6 दिसंबर 2025 को खनस्यू क्षेत्र, दक्षिणी गोला, नैनीताल के पास हुई।

एसटीएफ टीम रूद्रपुर से दबिश देने निकली थी, तभी जंगल में छिपे अपराधियों ने अचानक टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक अन्य राहगीर को भी चोटें आईं। टीम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और सुन्दर सिंह रेकडी (पिता: राम सिंह, निवासी गोल डांडा, थाना रीठा साहिब, चंपावत) को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी यशोद सिंह मेहरा फरार बताया गया है।

पूछताछ में पकड़ा गया आरोपी सुन्दर सिंह ने बताया कि वे जंगल में भालुओं और अन्य जंगली जानवरों का शिकार करते थे और उनके साथी फरार आरोपी भालुओं की पित्त की थैली को ऊँचे दामों पर बेचता है। डर के मारे उन्होंने फायरिंग की।

घायल जवान और अन्य व्यक्ति को तुरंत हल्द्वानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है। एसएसपी STF ने मौके पर पहुंचकर जवानों और परिजनों से मुलाकात की और निर्देश दिए कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम सख्त कार्रवाई करे।

अभियुक्त:

  1. सुन्दर सिंह रेकडी – गिरफ्तार

  2. यशोद सिंह मेहरा – फरार

×