पकड़े गए गोवा नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स, भारत लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़े

Published: 11 Dec 2025, 08:09 AM   |   Updated: 11 Dec 2025, 08:08 AM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के बाद फरार हुए लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड से भारत लौटते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हादसे में लगभग 25 लोगों की मौत हुई, जिनमें 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे।

खबरों के अनुसार, हादसे के समय दोनों भाइयों ने थाईलैंड का टिकट बुक कर लिया था और दिल्ली से फ्लाइट लेकर देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए थे।

लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज है।

×