डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 68 लाख की ठगी, उत्तराखंड STF ने राष्ट्रीय साइबर गिरोह का किया खुलासा

Published: 02 Feb 2026, 12:00 PM   |   Updated: 02 Feb 2026, 12:03 PM
Category: उत्तराखंड   |   By: Admin

जांच के दौरान ठगी की रकम जिन खातों में ट्रांसफर कराई गई थी, उनके तकनीकी विश्लेषण में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाते का पता चला, जिसके धारक की पहचान भभूताराम निवासी चौहटन, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई। एसटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस व मुखबिर तंत्र के सहयोग से बाड़मेर पहुंचकर आरोपी भभूताराम (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल पर बात न करें और किसी भी व्यक्ति को दस्तावेज या निजी जानकारी साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी एजेंसी ऑनलाइन “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती। यदि कोई खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी आदि का अधिकारी बताकर डराए-धमकाए तो घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस से संपर्क करें। किसी भी वित्तीय साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

×