Published:
12 Dec 2025, 05:43 AM
|
Updated:
12 Dec 2025, 05:42 AM
Category:
उत्तराखंड
|
By: Admin
नैनीताल के एक शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत हल्द्वानी निवासी छात्रा ने काशीपुर के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने के बाद उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया तथा कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह नैनीताल स्थित एक हॉस्टल में रहती है और पढ़ाई के दौरान उसकी सोशल मीडिया पर काशीपुर निवासी युवक से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने पर युवक उसे कालाढूंगी रोड स्थित जंगल के क्षेत्र में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद भी युवक ने विभिन्न बहाने से कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
मामले में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुभाषनगर कॉलोनी, काशीपुर निवासी साहिल वर्मा के खिलाफ BNS की धारा 64 में मुकदमा दर्ज किया है।
एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
